गीीता में मुक्त
गीता हमें सनातन स्मृति उपलब्धि का मार्ग बताती है। गीता हमें मोह से मुक्ति का मार्ग दिखाती है। मोह जन्य अवसाद से मुक्त हो कर कर्तव्य करने की प्रेरणा देती है। भय मुक्त करती है। पुनर्जन्म से छुटकारे का उपाय बताती है। यह हमें ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय से मृत्योर्मा अमृत गमय’ तक ले जाती है। सकाम कर्म से निष्काम तक की यात्रा कराती हैै, भोग से योग का मार्ग प्रशस्त करती है। इन सब का उपाय बताती है ; सरलतम उपाय __ प्रभु की शरण में चले जाना।
बहुत बढ़िया
ReplyDelete