Tuesday, 22 October 2019


                                         अंतर्वाणी
इस के अन्य नाम हैं - आकाशवाणी, परावाणी आदि। जब कोई अदृश्य शकित हमारे अंदर बोलने लगती है तो उसे अंतर्वाणी कहा जाता है। गीता में श्रीकृष्ण ने इस अदृश्य शक्ति को आत्म शक्ति कहा है। यह सचेत करती है , पूर्वाभास कराती है , दूसरों के द्वारा किये गये भविष्य गामी प्रश्नों के जवाब देती है एवं अध्यात्म की राह पर आगे बढने के लिए मार्ग दर्शन करती है।
     अब सवाल है कि यह विकसित कैसे होती है ? इस के कई तरीके हैं - पहला , किसी समर्थ गुरु द्वारा शिक्तपात करना। इस विधि से यह तत्काल सक्रिय हो जातह है या बहुत कम वक्त में विकसित हो जाती है। दूसरा , दीक्षा मंत्र के निरंतर जाप से ; अधिकतम 24 लाख जाप - छह माह में अथवा 2400 दिन में। तीसरा  है - आज्ञा चक्र पर ध्यान केंद्रित करने के सतत् अभ्यास से। यह अनुभूत कथन है। चौथा चरण - कोई भी काम स्वाद या अहम् तुष्ट के लिए मत करो ; धर्म एवं कर्तव्य भाव से करो। आजीविका कमाना कर्तव्य है ; संतान काप्रजनन धर्म हैं भोजन करना शरीर का धर्म है। इस के लिए कठोर अभ्यास की जरूरत होती है। अंततः ऐसा स्वभाव बन जाता है। ...अंतिम,अपनी और दूसरों की देह पर ध्यान देना छोङ दो। कालांतर में नाॅन बाॅडी की अवस्था तक पहुंच जाओगे। तब अंतर्वाणी  और अंतर्चक्षु सक्रिय हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment