Thursday, 5 December 2019


क्या होता है जागना ! नींद से जागे तो दिन शुरू हो गया। भोग से जागे तो योग की सुबह हो गई। नींद से घर में मां, बाबा, पत्नी आदि ने जगा दिया। भोग से गुरु ने जगा दिया। उधर जागने की तत्परता और इधर जगाने का संकल्प। काम हो गया। यह है अवेकनिंग। इस की स्टेजेज नहीं होतीं। नींद से जागने की सीक्वेंसेज नहीं होतीं ; आवाज सुनी तो जाग गया ; अब आलस्य है उठ कर बैठने का। यदि चिंता है, जुनून है, भय है तो आलस्य नहीं रहेगा। नरेंद्र नाम का बंगाली नास्तिक युवक स्वामी रामकृष्ण देव के पास गया। उन्होंने एक दिन सिर पर ळाथ रखते हुए उसे अवेकन कर दिया - नरेंद्र से विवेकानंद बना दिया। गोविंदपाद स्वामी ने बालक शंकर का एक हजार मील दूर से खींचा गले लगाया, पास बिठाया और तत्काल अवेकन कर दिया। उसे वेद-उपनिषद का ज्ञान हो गया। अंदर की आंख खुल गई। संत पेदास ने कबीरदास की बेटी कमली को ‘पानी’ पिलाया और वह उसी समय अवेकन हो गई। बाबा जी ने श्यामाचरण लाहिङी को रानीखेत की पहाङी गुफा में बुलाया ओर पिछला जन्म याद करा दिया तथा इस जन्म के लिए अवेकन कर दिया। एक लङका था। सुकह सात बजे उसे परीक्षा देने जाना था। रात को एक बजे सोया। मां को कह दिया कि सुबह छः बजे जगा देना। उसको भरोसा था कि मां उसे वक्त पर जगा देगी। यही भरोसा , मां की चिंता बन गया। बेचारी सुबह पांच बजे ही उठ गई। पांच बार घङी देखी कि कहीं ऐार न हो कि छः बज जाए ओर वह बैठी ही रह जाए। छः बजते ही बेटे को आवाज दी। एक ही आवाज में वह उठ गया ; जाग गया। गहरी नींद में था फिर भी जाग गया -चिंता थी कि नहीं उठा तो परीक्षा छूट जाएगी ; एक साल बर्बाद हो जाएगा। ऐसे ही गुरु को चिंता रहती है कि इसे नाम दिया है ; अब जरूर तारना है । इसेे जगाना ( अवेकनिंग) है। उधर शिष्य में भी कशिश है जागने की, चिंता है अवेकनिंग की। उसे प्रतीक्षा है कि गुरु आवाज दे (करम करे) तो वह तत्काल जाग जाए। गुरु ऐसा होता है। वह शिष्य ही उसे बनाएगा जिस में जागने की उत्कण्ठा है। उस की तो नजर से ही अवेकनिंग हो जाती है। उस ने तुम्हें नाम से बुलाया और हो गई अवेकनिंग। वहां टाईम पास का काम नहीं है। गीता में श्रीकृष्ण अनेक बार कहते हैं कि बङे से बङा पापी भी मेरी (समर्थ गुरु) की षरण में आने से साधु हो जाता है, उस के पाप नष्ट हो जाते हैं, अंततः वो मुक्त हो जाता है। कृष्ण ऐसा नहीं कहते कि तुम अभी योग्य नहीं हो। वे तो अयोग्य को योग्य बना देते हैं; पापी को पार लगाते हैं। समर्थ गुरु भी ऐसा ही होता है। टालता नहीं है। जिसे शरण में ले लिया, उसे तो तारता ही है। नाम दीक्षा का अर्थ शरण में लेना नहीं है। आप नाम-दान के लिए याचना करने गए ता वहे खाली हाथ कैसे लौटाता ! नाम दे दिया। आप आतमज्ञान के लिए शरण में गए तो आप को अपना लिया ; इसी जन्म में जगा दिया ; ज्ञान करा दिया। कई बार साधना के द्वारा मनुष्य रूहानी योग्यता के उस सतर तक पहुंच जाता हे कि वहा तत्काल ज्ञानोदय हाता है ; आंतरिक जागरण घटित हो जाता है । एक ही क्षण में हो जाता है। तो ज्ञानोदय से पहले साधना के जो स्तर हैं उन्हें जागरण की अवस्थाएं मत कहो। ...और सही अर्थ में तो साधना भी स्वयं में एक पूर्ण प्रयास है ; स्तरों में विभाजित नहीं। हम मनुष्य से साधक की अवस्था तक पहुंचने के लिए जो कुछ करते हैं उसे ही साधना कह देते हैं जो कि गलत है। जब तक आप स्थूल शरीर वाली धारणा से ऊपर उठ कर भाव देह वाली दशा तक नहीं पहुंचते तब तक भक्ति शुरू ही नहीं होती है ; भकित अर्थात् भाव, श्रद्धा, भक्ति, प्रेम, रति ओर आनंद। ऐसे ही पहले शरीर को साधने का अभ्यास करो। उस के बाद साधना आरम्भ होगी। किंतु होता यह है कि पहली बार माला हाथ में ली और खुद को साधक घोषित कर दिया। ऐसे मनुष्य स्वयं को ही भ्रमित करते हैं। 35. ‘आध्यात्म’ शब्द का वाक्य में प

Sunday, 3 November 2019

      श्रीकृष्ण और गीता ही क्यों !
 एक आफिसर ने सवाल किया कि केवल श्रीकृष्ण एवं गीता की ही बात क्यों मानें ? क्या और भगवान तथा उन के उपदेश इस योग्य नहीं हैं ?े हम ने कहा - कृष्ण एक व्यक्ति नहीं हैं ; वे कर्मयोग, ज्ञानयोग एवं भक्तियोग का साकार रूप हैं। ऐसे ही गीता मात्र एक ग्रंथ नहीं है ; वह कर्मवाद की वैश्विक अवधारणा का उपदेशित व लिखित रूप है। .आप इसे किसी भी ईश्वरीय रूप पर चरितार्थ कर के देख लीजिए।.
       ये दोनो तो  बस यह समझा रहे हैं कि आप सब आत्मबोध की तरफ जाएँ...निष्काम भाव से कर्म करें। जो भी ग्रंथ ऐसा प्रबोधन दे या ऐसी प्रेरणा दे , वह कृष्ण -मय है...गीता के वैचारिक वैभव से युक्त है। जहाँ जहाँ भी कर्तव्य भाव, निष्कामता, निर्विकार्य ,आत्मानुभूति और स्थिरता है, वहाँ कृष्ण एवं गीता है।कृष्ण तो निष्काम अवस्था है एवं गीता उस दशा की प्रबोधक है। कृष्ण तो मुक्ति की राह है...कृष्ण एक वैश्विक सोच है...एक संकल्प है...सब में अभेद देखने वाला एक काॅन्सेप्ट है। कंस जैसे आततायी की जेल में पैदा हो कर भी योगेश्वर वाली अवस्था तक पहुँचने वाली विकास यात्रा का नाम है श्रीकृष्ण। जिसने जीव और ब्रह्माण्ड के स्रोत को जान लिया उस ज्ञान का नाम है कृष्ण। 

Friday, 1 November 2019

 परम शांति ही परमात्मा है !
 गीता में चैथे अध्याय के 39 वें श्लोक में श्रीकृष्ण कहते हैं कि परमात्मानुभूति का अर्थ है परम शांति। यह आत्म ज्ञान का परिणाम है। उनका कथन है - श्रद्धावान, लगातार प्रयत्न शील और इंद्रियों पर संयम रखने वाले मनुष्य को परम ज्ञान की उपलब्धि होती है। तब यह समझ में आ जाता है कि - मै पदार्थ (देह) नहीं ऊर्जा (आत्मा, दिव्य ज्योति) हूं।अंदर ऐसी ज्योति के दर्शन होते हैं। फिर दसी आलोक का विस्तार परम ज्योति , परमात्मा, का बोध करा देता है। परिणाम स्वरूप् देह ओर जीव भाव छूट जाता है।
      ऐसे ज्ञान से उसे तत्काल परमात्मानुभूति रूप परम शांति की प्राप्ति होती है। तो, भगवान कोई दिव्य देह धारी अस्तित्व नहीं है ; एम परम अवस्था है- शांत, निस्तब्ध, आनंदमय।
      टब समझें कि परम शांति क्या है ? परम शांति यानी मानसिक स्थिरता, अनासक्ति और समबुद्धि। संसार तो यथावत है लेकिन आप के मानस में कोई द्वंद्व नहीं, विकार नहीं, राग-द्वेष नहीं। अशांति के सारे कारक तिरोहित हो जाने से मन शांत हो जाता है। अब आप भोगादि विषयों से असंलग्न रहते हुए कर्तव्य कर्म करते रहेंगे।
   इसी अध्याय के 35 वें श्लोक में वासुदेव ने कहा कि प्रभु सच्चिदानंद स्वरूप हैं। तो परम शांति भी ऐसी ही है - सत् यानी वह आजीवन नष्ट नहीं होती ; चित् अर्थात् ज्ञान रूप , बोध रूप् है और ; आनंद यानी निद्र्वंद्व है। ऐसे मनुष्य के मानस में अब कोई द्वैत नहीं रहता है। वह अविरुद्ध, अरुद्ध एवं अनिरुद्ध अवस्था में जीवन व्यतीत करता है।
    यह अवस्था किसे प्राप्त होती है ? उसे जो - वेद, उपनिषद आदि शास्त्रों और आत्मज्ञानी गुरु के प्रति श्रद्धावान है ; जो सत्यानुभूति के लिए लगातार प्रयत्नशील रहता है ; और जि का स्वयं की भोगवादी इंद्रियों पर संयम है ( भोगवादी इंद्रियों को योग की तरफ मोङ दिया है)। ऐसा गुरु द्वारा किये गए शक्तिपात से या स्वयं के निरंतर कठोर अभ्यास से सम्भव हो जाता है।