Thursday, 24 October 2019

     गीता ; न मित्र, न शत्रु, न मृत्यु का भय - केवल कर्तव्य कर्म
-- गीतोपदेश अर्जुन के मोह, विषाद , संषय ओर भय से आरम्भ ( प्रथम अध्याय के 28 वें श्लोक से) आरम्भ होता है ओर 18 वें अध्याय के 73 वें श्लोक में पूरा हो जाता है। यह उपदेश  अर्जुन के बहाने मनुष्य मात्र को कर्तव्य कर्म में प्रवृत्त करता है। शत्रु,मित्र, पाप, जय, पराजय, मृत्यु आदि का द्वंद्व एवं भय छांङ कर केवल स्वयं के कर्तव्य में स्थिर रहने की प्रेरणा देता है। ऐसी स्थिरता के साथ कर्तव्य परायणता के लिये प्रोत्साहित करता है।
  अर्जुन को मोह हो गया कि अपने ही सगे संबंधियों व गुरुजन को युद्ध में केसे मारूं! संशय था कि हम पराजित हुए तो ? भय था कि पाण्डव मर गये तो ; इतने अधिक योद्धाओं को मारने का पाप भी भोगना पङेगा ! यह सब केवल राज्य प्राप्ति के लिये !उस ने कह दिया कि कर्म ( युद्ध) नहीं करूंगा। तब श्रीकृष्ण ने समझाया। अंततः वह बोला -   हे अच्युत ( जो किसी भी स्थिति में जो विचलित नहीं होता है, श्रीकृष्ण ) ! आप की कृपा से अब अपने बंधु बांधवों एवं गुरु जन के प्रति मेरा मोह नष्ट हो गया है। मुझे ज्ञात हो गया है कि मै और ये सब मरणशील शरीर नहीं, शाश्वत आत्मा हैं। अब धर्म अधर्म पाप पुण्य, युद्ध में मृत्यु आदि से संबंधित मेरे सारे संशय मिट गए हैं। इसलिए मेरी बुद्धि स्थिर हो गई है। अब मै आप के आदेध का पालन करूंगा यानी धर्मयुद्ध वाले कर्तव्य का निर्वाह करूंगा। तो गीता ‘कर्मवेद’ है। 





No comments:

Post a Comment