गुरु कोई देह नहीं एक बोध चेतना है !
संत महात्मा ओर गुरु के विषय में सब से बङी भ्रांति यह है कि हम उनकी देह को ही गुरु मान लेते हैं। शरीर तक ही सीमित रह जाते हैं। देह की ही सेवा करते हैं . कपङे देना,पांव दबाना ,मकान बनवा देना ,गाङी खरीद देना, और कमरे में ए'सी' लगवा देना आदि। जब कि गुरु तो सूक्ष्म बोध चेतना है . सत्य का बोध कराने वाली अदृश्य रूहानी शक्ति। परम का ज्ञान करा देने वाली निराकार चेतना। जैसे हमारी आत्मा हमारे ही शरीर के अंदर अदृश्य है वेसे ही देह धारी गुरु की आंतरिक बोध शक्ति भी अदृश्य होती है। इसे फूल माला ,प्रसाद, मकान, गाडी आदि नहीं चाहिये। यह तो आप के ध्यान, लगन, संकल्प, समर्पण आदि से जुङती है। लेकिन अधिकतर मनुष्य न ऐसा सोचते हैं और न ही मानते हैं। इसीलिए आजीवन यह सब कुछ करते हुए भी वेसे के वेसे रह जाते हैं।
आत्मा के कोई ओलाद नहीं होती ओर न ही सगे संबंधी होते हैं। ये सब देह के उत्पाद हैं। इसलिए गुरु के पुत्र पुत्रियां जैसी अवधारण भी गलत है। वो भी देह से जन्मे हैं, आत्मा से नहीं। गुरु या महात्मा गण के मानस पुत्र होते हैं . मन से जिन्हें पुत्र पुत्री मान लिया। मेरे गुरुदेव ने मुझे सार्वजनिक तैार पर मानस पुत्र स्वीकार किया था। मेने उनकी कोई चरण सेवा नहीं की फिर भी मुझ पर शक्तिपात किया और रूहानियत के दुर्गम आयाम पार कराए।
हमारी भोगवादी प्रवृत्ति ने वस्तुतः आश्रमों को भी कथित स्प्रिच्युअल क्लब बना दिया है।

No comments:
Post a Comment