Thursday, 24 October 2019

       गीता का महावाक्य
      यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।
       तत्र श्री विजयार्भूति ध्रुवार्नीति मतिर्मम।।
    गीता में अठारहवें अध्याय के इस 78 वें श्लोक को हम गीता का महा वक्य मानते हैं। महावाक्य यानी  कालजयी कथन। सार्व कालिक व सार्व जनिक कथन। ऐसे कथन जिन में विश्व एवं विश्वात्मा का सत्य निहित हो। ऐसा वाक्य जो सृष्टि में मनुष्य की सम्पूर्णता को समझा देता हो।  उपर्युक्त वाक्य ऐसे ही हैं।
  गीता के  अठारहवें अध्याय के 78 वें या अंतिम श्लोक में संजय का कथन है - जहां योगेश्वर श्रीकृष्ण (परम शक्ति)  और धनुर्धर अर्जुन(अपूर्व धनुर्धर होने का सामर्थ्यो) का समन्वय  है वहीं सर्व विजय है ( श्री, विजय, विभूति एवं वैश्विक नीति) 7है। ऐसा मेरा मत हैै। 
विजय यानी इंद्रियों पर नियंत्रण ; मन,बुद्धि, अहंकार का संयम। श्री अर्थात् आत्मा का उन्नयन एवं समाज में समृद्धि। विभूति का अर्थ है दिव्यता,महानता या कल्याण ; सत्य, न्याय व धर्म की स्थापना। ध्रुव नीति का मतलब है सम्यक राजनीति, अर्थ नीति, समाज नीति और विश्व समभाव की अवधारणा।श्रीकृष्ण ने गीता में किसी एक जाति, धर्म या देश की बात नहीं की है। परम तो व्यापक है। अतः उसकी बात भी वैश्विक होती है।  ...अर्जुन भक्त है। भक्त भगवान से अलग नहीं होता है। उस के सामर्थ्य की सार्थकता ‘परित्राणाय साधूनां ,विनाशाय च दुष्कृतां’ में है। उस के सारथी स्वयं योगेश्वर श्रीकृष्ण ही हैं। तात्पर्य यह कि कृष्ण से पृथक कुछ है ही नहीं। इसलिस ‘‘श्रीकृष्ण जयते’’ इस श्लोक का सामासिक महावाक्य है।


No comments:

Post a Comment