गीता ; विस्मृति से स्मृति का उपदेश
विष्व विख्यात ग्रंथ श्रीमद्भगवत् गीता, अर्जुन के मोह से शुरू होता है और उसके मोह - मुक्त होताने पर समाप्त हो जाता है। यह उपदेश उस की विस्मृति वाली अवस्था ( पहला अध्याय, 28 वां श्लोक) से आरम्भ होता है तथा खुद के स्वरूप की स्मृति होने पर ( 18 वें अध्याय का 73 वां श्लोक) यह उपदेश पूरा हो जाता है। विस्मृति में मनुष्य को केवल इसी जन्म की आत याद रहती है। वह वर्तमान जन्म के रिश्ते नातों व मित्रों-शत्रुओं में उलझा रहता है। उसे विगत जन्म तो याद ही नहीं हैं ! आगे का उसे ज्ञान नहीं है। वह देह तक ही सीमित रहता है ; आत्मा की तो उसे अनुभूति ही नहीं है। इस जन्म के नामधाारी जीव (स्वयं) को ही वह सम्पूर्ण मान कर चलता है। इसी कारण काम,क्रोध,मद,मोह, लोभी,ईष्र्या,द्वेष,तृष्णा आदि में फँसा हुआ रहता है। उसे अपनी निज सनातन सत्ता की स्मृति नहीं है। प्रत्येक पिछले जन्म में वह अलग अलग नामधारी जीव थाा,यह उसे ज्ञात नहीं है। इसी को विस्मृति कहते हैं।
स्मृति का मतलब है स्वयं के सनातन आत्म रूप का ज्ञान। देह की हर जन्म में नश्वरता का स्मरण। वर्तमान रिश्ते न पहले जन्म में थे और न आगामी जन्म ( यदि पुनर्जन्म हो तो) में रहेंगे ; इस सत्य का बोध। इसलिए अमोह, अराग,अभय की अवस्था में कर्तव्य पालन। यह स्मृति कही गई है। स्वयं के आत्मरूप को सदैव याद रखना स्मृति है। श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को इसी स्मृति का बोध कराया थाा।

No comments:
Post a Comment