श्रीकृष्ण का आश्वासन _ _ गीता के अठारहवें अध्याय के 66 वें श्लोक में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कहा कि तू कर्म धर्म, पाप पुण्य संबंधी सारे द्वंद्वों को छोङ दे। तू मेरे शरणागत हो जा। मै मुझे तेरे समस्त आशंकित पापों से मुक्त कर दूंगा। तू शेक मत कर। अर्जुन को डर था कि युद्ध में लक्षाधिक योद्धाओं को मारने का पाप उसे अवश्य भोगना होगा। उसे विषाद था कि अपने चचेरे भाईयों एवं गुरु जन को युद्उध में क्सेयों मारूं। आशंका यह भी थी कि हम हार गए तो? इसी भय,द्वंद्व एवं आशंका से उसे मुक्त करने के लिए वासुदेव यह आश्वासन देते हैं। यद्यपि दूसरे अध्याय में ही उसे समझा दिया था कि निष्काम भाव से किये गये कर्तव्य कर्म से किसी भी तरह के भोगवादी संस्कार संचित नहीं होते हैं ; तथापि अर्जुन का आंतरिक द्वंद्व दूर नहीं हुआ।
वस्तुतः योगेश्वर,अवतार पुरुष, सिद्ध महात्मा आदि के पास परा शक्ति होती है। उसी के द्वारा वे मनुष्य के चित्त में संचित भोगवादी संस्कारों को नष्ट या भस्म कर देते हैं। इसे योग शक्त,योग बल व योगाग्नि भी कहते हैं।
No comments:
Post a Comment