Thursday, 5 December 2019


क्या होता है जागना ! नींद से जागे तो दिन शुरू हो गया। भोग से जागे तो योग की सुबह हो गई। नींद से घर में मां, बाबा, पत्नी आदि ने जगा दिया। भोग से गुरु ने जगा दिया। उधर जागने की तत्परता और इधर जगाने का संकल्प। काम हो गया। यह है अवेकनिंग। इस की स्टेजेज नहीं होतीं। नींद से जागने की सीक्वेंसेज नहीं होतीं ; आवाज सुनी तो जाग गया ; अब आलस्य है उठ कर बैठने का। यदि चिंता है, जुनून है, भय है तो आलस्य नहीं रहेगा। नरेंद्र नाम का बंगाली नास्तिक युवक स्वामी रामकृष्ण देव के पास गया। उन्होंने एक दिन सिर पर ळाथ रखते हुए उसे अवेकन कर दिया - नरेंद्र से विवेकानंद बना दिया। गोविंदपाद स्वामी ने बालक शंकर का एक हजार मील दूर से खींचा गले लगाया, पास बिठाया और तत्काल अवेकन कर दिया। उसे वेद-उपनिषद का ज्ञान हो गया। अंदर की आंख खुल गई। संत पेदास ने कबीरदास की बेटी कमली को ‘पानी’ पिलाया और वह उसी समय अवेकन हो गई। बाबा जी ने श्यामाचरण लाहिङी को रानीखेत की पहाङी गुफा में बुलाया ओर पिछला जन्म याद करा दिया तथा इस जन्म के लिए अवेकन कर दिया। एक लङका था। सुकह सात बजे उसे परीक्षा देने जाना था। रात को एक बजे सोया। मां को कह दिया कि सुबह छः बजे जगा देना। उसको भरोसा था कि मां उसे वक्त पर जगा देगी। यही भरोसा , मां की चिंता बन गया। बेचारी सुबह पांच बजे ही उठ गई। पांच बार घङी देखी कि कहीं ऐार न हो कि छः बज जाए ओर वह बैठी ही रह जाए। छः बजते ही बेटे को आवाज दी। एक ही आवाज में वह उठ गया ; जाग गया। गहरी नींद में था फिर भी जाग गया -चिंता थी कि नहीं उठा तो परीक्षा छूट जाएगी ; एक साल बर्बाद हो जाएगा। ऐसे ही गुरु को चिंता रहती है कि इसे नाम दिया है ; अब जरूर तारना है । इसेे जगाना ( अवेकनिंग) है। उधर शिष्य में भी कशिश है जागने की, चिंता है अवेकनिंग की। उसे प्रतीक्षा है कि गुरु आवाज दे (करम करे) तो वह तत्काल जाग जाए। गुरु ऐसा होता है। वह शिष्य ही उसे बनाएगा जिस में जागने की उत्कण्ठा है। उस की तो नजर से ही अवेकनिंग हो जाती है। उस ने तुम्हें नाम से बुलाया और हो गई अवेकनिंग। वहां टाईम पास का काम नहीं है। गीता में श्रीकृष्ण अनेक बार कहते हैं कि बङे से बङा पापी भी मेरी (समर्थ गुरु) की षरण में आने से साधु हो जाता है, उस के पाप नष्ट हो जाते हैं, अंततः वो मुक्त हो जाता है। कृष्ण ऐसा नहीं कहते कि तुम अभी योग्य नहीं हो। वे तो अयोग्य को योग्य बना देते हैं; पापी को पार लगाते हैं। समर्थ गुरु भी ऐसा ही होता है। टालता नहीं है। जिसे शरण में ले लिया, उसे तो तारता ही है। नाम दीक्षा का अर्थ शरण में लेना नहीं है। आप नाम-दान के लिए याचना करने गए ता वहे खाली हाथ कैसे लौटाता ! नाम दे दिया। आप आतमज्ञान के लिए शरण में गए तो आप को अपना लिया ; इसी जन्म में जगा दिया ; ज्ञान करा दिया। कई बार साधना के द्वारा मनुष्य रूहानी योग्यता के उस सतर तक पहुंच जाता हे कि वहा तत्काल ज्ञानोदय हाता है ; आंतरिक जागरण घटित हो जाता है । एक ही क्षण में हो जाता है। तो ज्ञानोदय से पहले साधना के जो स्तर हैं उन्हें जागरण की अवस्थाएं मत कहो। ...और सही अर्थ में तो साधना भी स्वयं में एक पूर्ण प्रयास है ; स्तरों में विभाजित नहीं। हम मनुष्य से साधक की अवस्था तक पहुंचने के लिए जो कुछ करते हैं उसे ही साधना कह देते हैं जो कि गलत है। जब तक आप स्थूल शरीर वाली धारणा से ऊपर उठ कर भाव देह वाली दशा तक नहीं पहुंचते तब तक भक्ति शुरू ही नहीं होती है ; भकित अर्थात् भाव, श्रद्धा, भक्ति, प्रेम, रति ओर आनंद। ऐसे ही पहले शरीर को साधने का अभ्यास करो। उस के बाद साधना आरम्भ होगी। किंतु होता यह है कि पहली बार माला हाथ में ली और खुद को साधक घोषित कर दिया। ऐसे मनुष्य स्वयं को ही भ्रमित करते हैं। 35. ‘आध्यात्म’ शब्द का वाक्य में प

Sunday, 3 November 2019

      श्रीकृष्ण और गीता ही क्यों !
 एक आफिसर ने सवाल किया कि केवल श्रीकृष्ण एवं गीता की ही बात क्यों मानें ? क्या और भगवान तथा उन के उपदेश इस योग्य नहीं हैं ?े हम ने कहा - कृष्ण एक व्यक्ति नहीं हैं ; वे कर्मयोग, ज्ञानयोग एवं भक्तियोग का साकार रूप हैं। ऐसे ही गीता मात्र एक ग्रंथ नहीं है ; वह कर्मवाद की वैश्विक अवधारणा का उपदेशित व लिखित रूप है। .आप इसे किसी भी ईश्वरीय रूप पर चरितार्थ कर के देख लीजिए।.
       ये दोनो तो  बस यह समझा रहे हैं कि आप सब आत्मबोध की तरफ जाएँ...निष्काम भाव से कर्म करें। जो भी ग्रंथ ऐसा प्रबोधन दे या ऐसी प्रेरणा दे , वह कृष्ण -मय है...गीता के वैचारिक वैभव से युक्त है। जहाँ जहाँ भी कर्तव्य भाव, निष्कामता, निर्विकार्य ,आत्मानुभूति और स्थिरता है, वहाँ कृष्ण एवं गीता है।कृष्ण तो निष्काम अवस्था है एवं गीता उस दशा की प्रबोधक है। कृष्ण तो मुक्ति की राह है...कृष्ण एक वैश्विक सोच है...एक संकल्प है...सब में अभेद देखने वाला एक काॅन्सेप्ट है। कंस जैसे आततायी की जेल में पैदा हो कर भी योगेश्वर वाली अवस्था तक पहुँचने वाली विकास यात्रा का नाम है श्रीकृष्ण। जिसने जीव और ब्रह्माण्ड के स्रोत को जान लिया उस ज्ञान का नाम है कृष्ण। 

Friday, 1 November 2019

 परम शांति ही परमात्मा है !
 गीता में चैथे अध्याय के 39 वें श्लोक में श्रीकृष्ण कहते हैं कि परमात्मानुभूति का अर्थ है परम शांति। यह आत्म ज्ञान का परिणाम है। उनका कथन है - श्रद्धावान, लगातार प्रयत्न शील और इंद्रियों पर संयम रखने वाले मनुष्य को परम ज्ञान की उपलब्धि होती है। तब यह समझ में आ जाता है कि - मै पदार्थ (देह) नहीं ऊर्जा (आत्मा, दिव्य ज्योति) हूं।अंदर ऐसी ज्योति के दर्शन होते हैं। फिर दसी आलोक का विस्तार परम ज्योति , परमात्मा, का बोध करा देता है। परिणाम स्वरूप् देह ओर जीव भाव छूट जाता है।
      ऐसे ज्ञान से उसे तत्काल परमात्मानुभूति रूप परम शांति की प्राप्ति होती है। तो, भगवान कोई दिव्य देह धारी अस्तित्व नहीं है ; एम परम अवस्था है- शांत, निस्तब्ध, आनंदमय।
      टब समझें कि परम शांति क्या है ? परम शांति यानी मानसिक स्थिरता, अनासक्ति और समबुद्धि। संसार तो यथावत है लेकिन आप के मानस में कोई द्वंद्व नहीं, विकार नहीं, राग-द्वेष नहीं। अशांति के सारे कारक तिरोहित हो जाने से मन शांत हो जाता है। अब आप भोगादि विषयों से असंलग्न रहते हुए कर्तव्य कर्म करते रहेंगे।
   इसी अध्याय के 35 वें श्लोक में वासुदेव ने कहा कि प्रभु सच्चिदानंद स्वरूप हैं। तो परम शांति भी ऐसी ही है - सत् यानी वह आजीवन नष्ट नहीं होती ; चित् अर्थात् ज्ञान रूप , बोध रूप् है और ; आनंद यानी निद्र्वंद्व है। ऐसे मनुष्य के मानस में अब कोई द्वैत नहीं रहता है। वह अविरुद्ध, अरुद्ध एवं अनिरुद्ध अवस्था में जीवन व्यतीत करता है।
    यह अवस्था किसे प्राप्त होती है ? उसे जो - वेद, उपनिषद आदि शास्त्रों और आत्मज्ञानी गुरु के प्रति श्रद्धावान है ; जो सत्यानुभूति के लिए लगातार प्रयत्नशील रहता है ; और जि का स्वयं की भोगवादी इंद्रियों पर संयम है ( भोगवादी इंद्रियों को योग की तरफ मोङ दिया है)। ऐसा गुरु द्वारा किये गए शक्तिपात से या स्वयं के निरंतर कठोर अभ्यास से सम्भव हो जाता है। 

Friday, 25 October 2019

 गुरु कोई देह नहीं एक बोध चेतना है !
संत महात्मा ओर गुरु के विषय में सब से बङी भ्रांति यह है कि हम उनकी देह को ही गुरु मान लेते हैं। शरीर तक ही सीमित रह जाते हैं। देह की ही सेवा करते हैं . कपङे देना,पांव दबाना ,मकान बनवा देना ,गाङी खरीद देना, और कमरे में ए'सी' लगवा देना आदि। जब कि गुरु तो सूक्ष्म बोध चेतना है . सत्य का बोध कराने वाली अदृश्य रूहानी शक्ति। परम का ज्ञान करा देने वाली निराकार चेतना। जैसे हमारी आत्मा हमारे ही शरीर के अंदर अदृश्य है वेसे ही देह धारी गुरु की आंतरिक बोध शक्ति भी अदृश्य होती है। इसे फूल माला ,प्रसाद, मकान, गाडी  आदि नहीं चाहिये। यह तो आप के ध्यान, लगन, संकल्प, समर्पण आदि से जुङती है। लेकिन अधिकतर मनुष्य न ऐसा सोचते हैं और न ही मानते हैं। इसीलिए आजीवन यह सब कुछ करते हुए भी वेसे के वेसे रह जाते हैं।
   आत्मा के कोई ओलाद नहीं होती ओर न ही सगे संबंधी होते हैं। ये सब देह के उत्पाद हैं। इसलिए गुरु के पुत्र पुत्रियां जैसी अवधारण भी गलत है। वो भी देह से जन्मे हैं, आत्मा से नहीं। गुरु या महात्मा गण के मानस पुत्र होते हैं . मन से जिन्हें पुत्र पुत्री मान लिया। मेरे गुरुदेव ने मुझे सार्वजनिक तैार पर मानस पुत्र स्वीकार किया था। मेने उनकी कोई चरण सेवा नहीं की फिर भी मुझ पर शक्तिपात किया और रूहानियत के दुर्गम आयाम पार कराए।
    हमारी भोगवादी प्रवृत्ति ने वस्तुतः आश्रमों को भी कथित स्प्रिच्युअल क्लब बना दिया है।

Thursday, 24 October 2019

     गीता ; न मित्र, न शत्रु, न मृत्यु का भय - केवल कर्तव्य कर्म
-- गीतोपदेश अर्जुन के मोह, विषाद , संषय ओर भय से आरम्भ ( प्रथम अध्याय के 28 वें श्लोक से) आरम्भ होता है ओर 18 वें अध्याय के 73 वें श्लोक में पूरा हो जाता है। यह उपदेश  अर्जुन के बहाने मनुष्य मात्र को कर्तव्य कर्म में प्रवृत्त करता है। शत्रु,मित्र, पाप, जय, पराजय, मृत्यु आदि का द्वंद्व एवं भय छांङ कर केवल स्वयं के कर्तव्य में स्थिर रहने की प्रेरणा देता है। ऐसी स्थिरता के साथ कर्तव्य परायणता के लिये प्रोत्साहित करता है।
  अर्जुन को मोह हो गया कि अपने ही सगे संबंधियों व गुरुजन को युद्ध में केसे मारूं! संशय था कि हम पराजित हुए तो ? भय था कि पाण्डव मर गये तो ; इतने अधिक योद्धाओं को मारने का पाप भी भोगना पङेगा ! यह सब केवल राज्य प्राप्ति के लिये !उस ने कह दिया कि कर्म ( युद्ध) नहीं करूंगा। तब श्रीकृष्ण ने समझाया। अंततः वह बोला -   हे अच्युत ( जो किसी भी स्थिति में जो विचलित नहीं होता है, श्रीकृष्ण ) ! आप की कृपा से अब अपने बंधु बांधवों एवं गुरु जन के प्रति मेरा मोह नष्ट हो गया है। मुझे ज्ञात हो गया है कि मै और ये सब मरणशील शरीर नहीं, शाश्वत आत्मा हैं। अब धर्म अधर्म पाप पुण्य, युद्ध में मृत्यु आदि से संबंधित मेरे सारे संशय मिट गए हैं। इसलिए मेरी बुद्धि स्थिर हो गई है। अब मै आप के आदेध का पालन करूंगा यानी धर्मयुद्ध वाले कर्तव्य का निर्वाह करूंगा। तो गीता ‘कर्मवेद’ है। 





गीता ; गुरु कौन !
 गीता में चौथे अध्याय के 31,32 श्लोक में यह समझाया गया है। श्रीकृष्ण के कथन का सार इस प्रकार है - आत्मज्ञान में स्थिर वह महात्मा जो दूसरों को भी परम का बोध करा सके। ऐसा गुरु जो शिष्य की कुण्डलिनी शक्ति जाग्रत कर के उसे वैश्विक चेतना से जोङ दे। ऐसा संत जो शरणागत के सारे संचित भोग संस्कारों से उसे मुक्त कर दे। ऐसा फकीर जिस की नजर से मुरीद के कर्तापन का अभिमान और भोक्ता होने की आसक्ति तिरोहित हो जाए।  अठारहवें अध्याय के 66 वें श्लोक में श्रीकृष्ण कहते हैं कि तू मेरी शरण में आ ; मै तुझे सारे पापों से मुक्त कर दूंगा।  महात्मा या गुरु भी वह जो शिष्य के साथ ऐसा ही करे।
   श्रीकृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से मनुष्य को  ऐसे गुरु के पास जाने के लिये कहा। वर्तमान काल के दौरान अनेक ऐसे गुरु या महात्मा हुए है-ं सर्व श्री श्यामाचरण लाहिङी,मां आनंदमयी,देवरहा बाबा,नीम करौली बाबा,मुंशी रामचंद्र जी, निजामुल हक कलंदर
आदि। 

Niskam_karm__

It is the fundamental concept in Geeta. It is acquired throug dhyan yog, gyan yog, karm yog, , Bhakti yog etc. At this mental stage every type of SWAD, AHANKAR and AAskTI are vanished. Only social Welfare works remain flowing along with routine activities of our body. 

Yog, worship and mukti__

Yog is nothing else except spritual transformation of BHOG. Reformation of lust in to love is worship.
Disappearance of duality from mind is MUKTI. MUKTI is only inner silence. If you like to pass through valley of silencers there should be no one else. This inner stage is MUKTI. Now you will see that Kartvye Karm, कर्तव्य कर्म, are Spontaneously performed. 


       गीता का महावाक्य
      यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।
       तत्र श्री विजयार्भूति ध्रुवार्नीति मतिर्मम।।
    गीता में अठारहवें अध्याय के इस 78 वें श्लोक को हम गीता का महा वक्य मानते हैं। महावाक्य यानी  कालजयी कथन। सार्व कालिक व सार्व जनिक कथन। ऐसे कथन जिन में विश्व एवं विश्वात्मा का सत्य निहित हो। ऐसा वाक्य जो सृष्टि में मनुष्य की सम्पूर्णता को समझा देता हो।  उपर्युक्त वाक्य ऐसे ही हैं।
  गीता के  अठारहवें अध्याय के 78 वें या अंतिम श्लोक में संजय का कथन है - जहां योगेश्वर श्रीकृष्ण (परम शक्ति)  और धनुर्धर अर्जुन(अपूर्व धनुर्धर होने का सामर्थ्यो) का समन्वय  है वहीं सर्व विजय है ( श्री, विजय, विभूति एवं वैश्विक नीति) 7है। ऐसा मेरा मत हैै। 
विजय यानी इंद्रियों पर नियंत्रण ; मन,बुद्धि, अहंकार का संयम। श्री अर्थात् आत्मा का उन्नयन एवं समाज में समृद्धि। विभूति का अर्थ है दिव्यता,महानता या कल्याण ; सत्य, न्याय व धर्म की स्थापना। ध्रुव नीति का मतलब है सम्यक राजनीति, अर्थ नीति, समाज नीति और विश्व समभाव की अवधारणा।श्रीकृष्ण ने गीता में किसी एक जाति, धर्म या देश की बात नहीं की है। परम तो व्यापक है। अतः उसकी बात भी वैश्विक होती है।  ...अर्जुन भक्त है। भक्त भगवान से अलग नहीं होता है। उस के सामर्थ्य की सार्थकता ‘परित्राणाय साधूनां ,विनाशाय च दुष्कृतां’ में है। उस के सारथी स्वयं योगेश्वर श्रीकृष्ण ही हैं। तात्पर्य यह कि कृष्ण से पृथक कुछ है ही नहीं। इसलिस ‘‘श्रीकृष्ण जयते’’ इस श्लोक का सामासिक महावाक्य है।


Wednesday, 23 October 2019

आंतरिक द्वैत से छुटकारा ही मुक्ति है __

 मनुष्य आजीवन मानसिक स्तर पर द्वैत में उलझा रहता है। पूजा पाठ से मी यह द्वय नहीं छूटता है। इसी के कारण सारे राग द्वेष, मन मुटाव और क्लेश रहते हैं। 
 यह द्वैत जन्म जन्मांतर के संचित संस्कारों के कारण जीवात्मा में रहता है। वहीं से हमारे मस्तिष्क की केंद्रीय ऊर्जा में आता है। फिर आजीवन हमें द्वंद्वात्मक आंतरिक_ बाहरी उत्पाद
 में उलझाए रखता है। 
 हमें इसी आंतरिक द्वैत से मुक्त होना है। निरंतर अभ्यास के द्वारा देह भाव से अलग होते जाना इस का सरल उपाय है। 

Jhd`'.k }kjk vk"oklu

        श्रीकृष्ण का आश्वासन  _  _ गीता के अठारहवें अध्याय के 66 वें श्लोक में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कहा कि तू कर्म धर्म, पाप पुण्य संबंधी सारे द्वंद्वों को छोङ दे। तू मेरे शरणागत हो जा। मै  मुझे तेरे समस्त आशंकित पापों से मुक्त कर दूंगा। तू शेक मत कर। अर्जुन को डर था कि युद्ध में लक्षाधिक योद्धाओं को मारने का पाप उसे अवश्य भोगना होगा। उसे विषाद था कि अपने चचेरे भाईयों एवं गुरु जन को युद्उध में क्सेयों मारूं। आशंका यह भी थी कि हम हार गए तो? इसी भय,द्वंद्व  एवं आशंका से उसे मुक्त करने के लिए वासुदेव यह आश्वासन देते हैं। यद्यपि दूसरे अध्याय में ही उसे समझा दिया था कि निष्काम भाव से किये गये कर्तव्य कर्म से किसी भी तरह के भोगवादी संस्कार संचित नहीं होते हैं ; तथापि अर्जुन का आंतरिक द्वंद्व दूर नहीं हुआ। 

   वस्तुतः योगेश्वर,अवतार पुरुष, सिद्ध महात्मा आदि के पास परा शक्ति होती है। उसी के द्वारा वे मनुष्य के चित्त में संचित भोगवादी संस्कारों को नष्ट या भस्म  कर देते हैं। इसे योग शक्त,योग बल व योगाग्नि भी कहते हैं। 


किसी अंधेरी छत पर दीपक _

उस मन्दिर में तो बहुत उजाला है ;
जाओ, शहर की अन्धेरी छतों पर
दिये जलाओ!
__

पीर के लिए__

तू है तो हर रात दिवाली है :
तेरे बिना जिंदगी रुदाली है। 

Tuesday, 22 October 2019

रूहानियत
तुझ में फना हूं, सबूत आने लगे हैं ;
मेरे खत ,तेरे पते पर जाने लगे हैं। 
                           अंतर्वाणी
इस के अन्य नाम हैं - आकाशवाणी, परावाणी आदि। जब कोई अदृश्य शकित हमारे अंदर बोलने लगती है तो उसे अंतर्वाणी कहा जाता है। गीता में श्रीकृष्ण ने इस अदृश्य शक्ति को आत्म शक्ति कहा है। यह सचेत करती है , पूर्वाभास कराती है , दूसरों के द्वारा किये गये भविष्य गामी प्रश्नों के जवाब देती है एवं अध्यात्म की राह पर आगे बढने के लिए मार्ग दर्शन करती है।
     अब सवाल है कि यह विकसित कैसे होती है ? इस के कई तरीके हैं - पहला , किसी समर्थ गुरु द्वारा शक्तिपात करना। इस विधि से यह तत्काल सक्रिय हो जातह है या बहुत कम वक्त में विकसित हो जाती है। दूसरा , दीक्षा मंत्र के निरंतर जाप से ; अधिकतम 24 लाख जाप - छह माह में अथवा 2400 दिन में। तीसरा  है - आज्ञा चक्र पर ध्यान केंद्रित करने के सतत् अभ्यास से। यह अनुभूत कथन है। चतुर्थ - कोई भी काम स्वाद या अहम् तुष्टि के लिए मत करो ; धर्म एवं कर्तव्य भाव से करो। आजीविका कमाना कर्तव्य है ; संतान का प्रजनन धर्म हैं भोेजन करना शरीर का धर्म है।....
       इस के लिए कठोर अभ्यास की जरूरत होती है। अंततः ऐसा स्वभाव बन जाता है। अंतिम, अपनी और दूसरों की देह पर ध्यान देना छोङ दो। कालांतर में नाॅन बाॅडी की अवस्था तक पहुंच जाओगे। तब अंतर्वाणी  और अंतर्चक्षु सक्रिय हो जाएंगे।

                 गीता ; विस्मृति से स्मृति का उपदेश
    विष्व विख्यात ग्रंथ श्रीमद्भगवत् गीता, अर्जुन के मोह से शुरू होता है और उसके मोह - मुक्त होताने पर समाप्त हो जाता है। यह उपदेश उस की विस्मृति वाली अवस्था ( पहला अध्याय, 28 वां श्लोक) से आरम्भ होता है तथा खुद के स्वरूप की स्मृति होने पर ( 18 वें अध्याय का 73 वां श्लोक) यह उपदेश पूरा हो जाता है। विस्मृति में मनुष्य को केवल इसी जन्म की आत याद रहती है। वह वर्तमान जन्म के रिश्ते नातों व मित्रों-शत्रुओं में उलझा रहता है। उसे विगत जन्म तो याद ही नहीं हैं ! आगे का उसे ज्ञान नहीं है। वह देह तक ही सीमित रहता है ; आत्मा की तो उसे अनुभूति ही नहीं है। इस जन्म के नामधाारी जीव (स्वयं) को ही वह सम्पूर्ण मान कर चलता है। इसी कारण काम,क्रोध,मद,मोह, लोभी,ईष्र्या,द्वेष,तृष्णा आदि में फँसा हुआ रहता है। उसे अपनी निज सनातन सत्ता की स्मृति नहीं है। प्रत्येक पिछले जन्म में वह अलग अलग नामधारी जीव थाा,यह उसे ज्ञात नहीं है। इसी को विस्मृति कहते हैं।
      स्मृति का मतलब है स्वयं के सनातन आत्म रूप का ज्ञान। देह की हर जन्म में नश्वरता का स्मरण। वर्तमान रिश्ते न पहले जन्म में थे और न आगामी जन्म ( यदि पुनर्जन्म हो तो) में रहेंगे ; इस सत्य का बोध। इसलिए अमोह, अराग,अभय की अवस्था में कर्तव्य पालन। यह स्मृति कही गई है। स्वयं के आत्मरूप को सदैव याद रखना स्मृति है। श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को इसी स्मृति का बोध कराया थाा।


                                         अंतर्वाणी
इस के अन्य नाम हैं - आकाशवाणी, परावाणी आदि। जब कोई अदृश्य शकित हमारे अंदर बोलने लगती है तो उसे अंतर्वाणी कहा जाता है। गीता में श्रीकृष्ण ने इस अदृश्य शक्ति को आत्म शक्ति कहा है। यह सचेत करती है , पूर्वाभास कराती है , दूसरों के द्वारा किये गये भविष्य गामी प्रश्नों के जवाब देती है एवं अध्यात्म की राह पर आगे बढने के लिए मार्ग दर्शन करती है।
     अब सवाल है कि यह विकसित कैसे होती है ? इस के कई तरीके हैं - पहला , किसी समर्थ गुरु द्वारा शिक्तपात करना। इस विधि से यह तत्काल सक्रिय हो जातह है या बहुत कम वक्त में विकसित हो जाती है। दूसरा , दीक्षा मंत्र के निरंतर जाप से ; अधिकतम 24 लाख जाप - छह माह में अथवा 2400 दिन में। तीसरा  है - आज्ञा चक्र पर ध्यान केंद्रित करने के सतत् अभ्यास से। यह अनुभूत कथन है। चौथा चरण - कोई भी काम स्वाद या अहम् तुष्ट के लिए मत करो ; धर्म एवं कर्तव्य भाव से करो। आजीविका कमाना कर्तव्य है ; संतान काप्रजनन धर्म हैं भोजन करना शरीर का धर्म है। इस के लिए कठोर अभ्यास की जरूरत होती है। अंततः ऐसा स्वभाव बन जाता है। ...अंतिम,अपनी और दूसरों की देह पर ध्यान देना छोङ दो। कालांतर में नाॅन बाॅडी की अवस्था तक पहुंच जाओगे। तब अंतर्वाणी  और अंतर्चक्षु सक्रिय हो जाएंगे।

Monday, 21 October 2019


         गीीता में मुक्त

 गीता हमें सनातन स्मृति उपलब्धि का मार्ग बताती है। गीता हमें मोह से मुक्ति का मार्ग दिखाती है। मोह जन्य अवसाद से मुक्त हो कर कर्तव्य करने की प्रेरणा देती है। भय मुक्त करती है। पुनर्जन्म से छुटकारे का उपाय बताती है।  यह हमें ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय से मृत्योर्मा अमृत गमय’ तक ले जाती है।  सकाम कर्म से निष्काम तक की यात्रा कराती हैै,  भोग से योग का मार्ग प्रशस्त करती है।  इन सब का उपाय बताती है ; सरलतम उपाय __ प्रभु की शरण में चले जाना। 

Sunday, 20 October 2019

     श्रीकृष्ण कौन!
                  श्रीकृष्ण = साकार कर्मवेद। राधा = साकार परम प्रेम। बांसुरी = आंतरिक आनन्द की धुन। रास = अयम् और वयम् का एकत्व। सुदर्शन चक्र = कर्म एवं काल का नियमन। श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व = मनुष्य की सम्पूर्णता। गीता = श्रीकृष्ण का शब्दायन (लिखित रूप)।    कृष्ण का जन्म शून्यकाल में हुआ - 1/1000000000 सेकण्ड को शून्यकाल कहते हैं। उस क्षण गर्भस्थ शिशु में ब्रह्म ज्योति का प्रवेश हुआ था। इसीलिए कृष्ण का दिक् काल, टाईम एण्ड स्पेस ,पर नियंत्रण था। गीतोपदेश के लिए उन्होंने आकाश में काल प्रवाह को दिव्य शक्ति से रोक दिया। उनके पास महाकाल शक्ति थी। कौरवों की सभा में विराट रूप दिखाते वक्त और अर्जुन को स्वयं के ब्रह्म रूप के दर्शन कराने के समय स्पेस यानी दिक् सिमट गया। द्रौपदी के चीर हरण वाले प्रसंग में टाईम एण्ड स्पेस, दोनो को एक साथ थाम लिया   ( अविलम्ब वहां पहुंच गए)। यह उनकी अनंता शक्ति से सम्भव हुआ ; जो योगेश्वर में होती है।  ..कृष्ण केवल एक जीवन की बात नहीं करते ; उन की गीता तो देह-मुक्ति का संस्करण है - पुनर्जन्म का सिलसिला समाप्त कर देने वाले कर्म संस्कार देने का  उपदेश है।  कृष्ण का कोई भी मंत्र उन्हें आप के हृदय में साकार कर देगा।  कृष्ण ‘भुक्त और भोग्य’ की शून्याचस्था में जन्मे थे ; इसीलिा अवतार थे,मुक्त थे, निष्काम एवं स्थितप्रज्ञ थे।मुक्त से शून्य यानी जिस ने सारे संचित संस्कार काट दिये। भोग्य से शून्य अर्थात् जिसे एक भी संस्कार भोगना शेष नहीं है