श्रीकृष्ण कौन!
श्रीकृष्ण = साकार कर्मवेद। राधा = साकार
परम प्रेम। बांसुरी = आंतरिक आनन्द की धुन। रास = अयम् और वयम् का एकत्व। सुदर्शन
चक्र = कर्म एवं काल का नियमन। श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व = मनुष्य की सम्पूर्णता।
गीता = श्रीकृष्ण का शब्दायन (लिखित रूप)।
कृष्ण का जन्म शून्यकाल में हुआ - 1/1000000000
सेकण्ड
को शून्यकाल कहते हैं। उस क्षण गर्भस्थ शिशु में ब्रह्म ज्योति का प्रवेश हुआ था।
इसीलिए कृष्ण का दिक् काल, टाईम
एण्ड स्पेस ,पर नियंत्रण था। गीतोपदेश के लिए उन्होंने आकाश में काल प्रवाह को दिव्य शक्ति से रोक दिया। उनके पास महाकाल शक्ति थी। कौरवों की सभा में विराट रूप दिखाते वक्त
और अर्जुन को स्वयं के ब्रह्म रूप के दर्शन कराने के समय स्पेस यानी दिक् सिमट
गया। द्रौपदी के चीर हरण वाले प्रसंग में टाईम एण्ड स्पेस, दोनो
को एक साथ थाम लिया ( अविलम्ब वहां पहुंच
गए)। यह उनकी अनंता शक्ति से सम्भव हुआ ; जो
योगेश्वर में होती है। ..कृष्ण केवल एक
जीवन की बात नहीं करते ; उन
की गीता तो देह-मुक्ति का संस्करण है - पुनर्जन्म का सिलसिला समाप्त कर देने वाले
कर्म संस्कार देने का उपदेश है। कृष्ण का कोई भी मंत्र उन्हें आप के हृदय में
साकार कर देगा। कृष्ण ‘भुक्त
और भोग्य’ की शून्याचस्था में जन्मे थे ;
इसीलिा
अवतार थे,मुक्त थे, निष्काम
एवं स्थितप्रज्ञ थे।मुक्त से शून्य यानी जिस ने सारे संचित संस्कार काट दिये। भोग्य से शून्य अर्थात् जिसे एक भी संस्कार भोगना शेष नहीं है
बहुत ही सुंदर
ReplyDelete