श्रीकृष्ण और गीता ही क्यों !
एक आफिसर ने सवाल किया कि केवल श्रीकृष्ण एवं गीता की ही बात क्यों मानें ? क्या और भगवान तथा उन के उपदेश इस योग्य नहीं हैं ?े हम ने कहा - कृष्ण एक व्यक्ति नहीं हैं ; वे कर्मयोग, ज्ञानयोग एवं भक्तियोग का साकार रूप हैं। ऐसे ही गीता मात्र एक ग्रंथ नहीं है ; वह कर्मवाद की वैश्विक अवधारणा का उपदेशित व लिखित रूप है। .आप इसे किसी भी ईश्वरीय रूप पर चरितार्थ कर के देख लीजिए।.
ये दोनो तो बस यह समझा रहे हैं कि आप सब आत्मबोध की तरफ जाएँ...निष्काम भाव से कर्म करें। जो भी ग्रंथ ऐसा प्रबोधन दे या ऐसी प्रेरणा दे , वह कृष्ण -मय है...गीता के वैचारिक वैभव से युक्त है। जहाँ जहाँ भी कर्तव्य भाव, निष्कामता, निर्विकार्य ,आत्मानुभूति और स्थिरता है, वहाँ कृष्ण एवं गीता है।कृष्ण तो निष्काम अवस्था है एवं गीता उस दशा की प्रबोधक है। कृष्ण तो मुक्ति की राह है...कृष्ण एक वैश्विक सोच है...एक संकल्प है...सब में अभेद देखने वाला एक काॅन्सेप्ट है। कंस जैसे आततायी की जेल में पैदा हो कर भी योगेश्वर वाली अवस्था तक पहुँचने वाली विकास यात्रा का नाम है श्रीकृष्ण। जिसने जीव और ब्रह्माण्ड के स्रोत को जान लिया उस ज्ञान का नाम है कृष्ण।

🙏
ReplyDelete👏👏🙏🙏
ReplyDelete